खेलो इंडिया रूरल एवं इंडीजीनस नेशनल गेम्स 2023 का आयोजन सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेल एवं युवा मंत्रालय के सहयोग से कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस, भुबनेश्वर ओडिशा में 9 से 12 जून तक किया जा रहा हैं। 

फेडरेशन ऑफ़ मल्लयुद्ध इंडिया के अध्यक्ष श्री बी के भारत ने मीडिया को बताया कि 'मल्लयुद्ध' खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्वपूर्व पल हैं क्योकि सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस, भुबनेश्वर ओडिशा में 9 से 12 जून तक जनजातीय खेल महाकुम्भ (खेलो इंडिया रूरल एंड इंडीजीनस नेशनल गेम्स) का आयोजन किया जा रहा हैं और इसमें पहली बार अन्य ट्राइबल एवं इंडीजीनस खेलो के साथ 'मल्लयुद्ध' ' को एक डेमोस्ट्रेशन खेल के रूप में शामिल किया गया हैं तथा इसमें फेडरेशन के अध्यक्ष और फेडरेशन द्वारा नामित इंटरनेशनल डायरेक्टर श्री नीरज कुमार महरा भाग ले रहे हैं । 

वर्तमान में विलुप्ति के कगार पर खड़ी इस कला को इंटरनेशनल  फेडरेशन ऑफ़ मल्लयुद्ध (IFM) ने एक खेल  के रूप में दोबारा प्रचारित एवं प्रसारित किया हैं।  इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ मल्ल्युद्ध की स्थापना 2019 में भारतीय प्राचीन कला मल्ल्युद्ध को नवजीवन देने के लिए की गयी और मल्ल्युद्ध को युनेस्को द्वारा ट्रेडिशनल मार्शल आर्ट्स के लिए प्रमाणित संस्था, वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स यूनियन, साउथ कोरिया द्वारा स्वीकृत किया गया हैं।  इसके साथ ही मल्ल्युद्ध को इंडिया में इंडियन ट्रडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल और नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम्स में भी शामिल किया गया।