Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Custom Header

{fbt_classic_header}

भारतीय पारंपरिक खेल और खेल महोत्सव 2022

मल्लयुद्ध फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों से जेएमएस इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में होने वाले इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2022 में...

मल्लयुद्ध फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रयासों से जेएमएस इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में होने वाले इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2022 में मल्लयुद्ध को शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि 10 से 11 दिसंबर 2022 तक जेएमएस इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ में दूसरे इंडियन ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेस्टिवल 2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पहली बार भारत की प्राचीन मार्शल आर्ट कुश्ती शैली "मल्लयुद्ध" को शामिल किया गया है।

मल्लयुद्ध भारत और भारतीय महाद्वीप में लगभग 5000 साल पुरानी एक मार्शल आर्ट है, जिसका उपयोग महाभारत, रामायण और अन्य भारतीय ग्रंथों में मिलता है।

मल्लयुद्ध फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक मास्टर बी के भरत ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए देश के प्रतिष्ठित एवं प्राचीन कुश्ती अखाड़ों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें देश के लगभग 100 पहलवान भाग लेंगे।

प्रतियोगिता आयोजक श्रीमती सोनी भारत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया  कि यह प्रतियोगिता भारतीय मल्लयुद्ध फेडरेशन के महासचिव एवं तकनीकी निदेशक श्री सुदेश कुमार की देखरेख में आयोजित की जाएगी।